लातेहार: निष्ठा फाउंडेशन ने नगर भवन में 'वन नेशन वन इलेक्शन' विषय पर संगोष्ठी आयोजित की, मुख्य वक्ता भानु प्रताप शाही रहे शामिल
निष्ठा फाउंडेशन द्वारा वन नेशन वन इलेक्श्न (एक देश एक चुनाव) विषय पर मंगलवार की दोपहर करीब डेढ़ बजे संगोष्ठि का आयोजन किया गया। यह आयोजन नगर भवन में आयोजित किया गया था। मौके पर बतौर मुख्य वक्ता भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष सह पूर्व मंत्री भानू प्रताप शाही ने भाग लिया।