लातेहार: कुलगड़ा ग्राम में महान दानवीर भामाशाह की जयंती मनाई गई
महान दानवीर भामाशाह की जयंती लातेहार के कुल ग्रह ग्राम में मंगलवार की दोपहर 12:00 मनाई गई। इस मौके पर महान दानवीर भामाशाह के चित्र पर पुष्पांजलि एवं माल्यार्पण किया गया। साथ ही उनकी जीवनी पर प्रकाश डाला गया। कार्यक्रम का आयोजन संजय प्रसाद की अध्यक्षता में किया गया। इस मौके पर पलामू प्रमंडल महामंत्री धर्मेंद्र साहू सहित तेली समाज के कई लोग उपस्थित थे।