लातेहार: परिसदन भवन में कांग्रेस ने जिला संगठन सृजन मंथन कार्यक्रम का किया आयोजन, जिला कांग्रेस प्रभारी धीरज प्रसाद रहे मौजूद
कांग्रेस के पूर्व राज्यसभा सांसद व लातेहार जिला कांग्रेस प्रभारी धीरज प्रसाद साहू मंगलवार की दोपहर करीब एक बजे परिषदन भवन में कांग्रेस पार्टी लातेहार के द्वारा जिला संगठन सृजन मंथन कार्यक्रम में भाग लिया। कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि साहू ने बैठक को संबोधित किया।