लातेहार: यौन शोषण की शिकार पीड़िता ने लातेहार एसपी से मदद मांगी
यौन शोषण की शिकार प्रीत ने मंगलवार की सुबह 11:00 बजे लातेहार एसपी कुमार गौरव को आवेदन देकर मदद की गुहार लगाई है। आवेदन के माध्यम से पीड़िता ने बताया कि मनिका थाना क्षेत्र के बेलवाटांड ग्राम का रहने वाला युवक संतोष राम दुष्कर्म का वीडियो मोबाइल में बनाकर 6 वर्षों से दुष्कर्म कर रहा है। और अब वह किसी और से शादी करने जा रहा है मुझे गर्भवती कर कर।