गिरियक: गिरियक प्रखंड में पैक्स चुनाव के लिए नाम वापसी और प्रतीक चिन्ह का आवंटन 22 नवंबर को होगा
Giriak, Nalanda | Nov 20, 2024 गिरियक प्रखंड कार्यालय में पैक्स चुनाव के लिये नाम वापसी एवं प्रतीक चिन्ह का आबंटन 22 नवंबर को होगा. गिरियक प्रखंड बीडीओ सह निर्वाचन पदाधिकारी पवन कुमार ठाकुर ने मंगलवार की दोपहर करीब 2.30 बजे यह जानकारी दी. उन्होंने बताया कि गिरियक प्रखंड में 29 नवंबर को होने वाले मतदान में तरकीबन आठ हजार मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे.