मंझनपुर: जियापुर खनवारी में बच्चों के विवाद ने लिया हिंसक रूप, मारपीट का वीडियो हुआ वायरल; महिला ने लगाया जबरन समझौते का आरोप
कौशाम्बी जिले के मंझनपुर कोतवाली क्षेत्र के जियापुर खनवारी गांव में दो बच्चों के मामूली विवाद ने देखते ही देखते बड़ा रूप ले लिया। बच्चों के बीच शुरू हुआ झगड़ा परिवारों तक पहुंच गया और दोनों पक्षों में जमकर मारपीट हुई। घटना का वीडियो गुरुवार को लगभग 3 बजे सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिससे इलाके में चर्चा का माहौल बना हुआ है।