जतारा: टानगा:भाभी बचा लो…” कहकर पी ली दवा, इलाज के दौरान युवक की मौत
जतारा थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम टानगा में एक 40 वर्षीय युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में दवा पीने के बाद मौत हो गई। जानकारी के मुताबिक, कल्लू रजक आम के पेड़ के नीचे लेटा था, तभी उसने अपनी भाभी से कहा कि उसने दवा पी ली है और उसे घबराहट हो रही है। परिजन उसे तुरंत सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र जतारा लेकर पहुंचे, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।