हज़ारीबाग: सिविल कोर्ट परिसर में शनिवार को राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन
झारखंड विधिक सेवा प्राधिकार के निर्देशानुसार शनिवार 14 दिसंबर को सिविल कोर्ट परिसर में एक नेशनल लोक अदालत का आयोजन किया जाएगा। यह नेशनल लोक अदालत जिला विधिक सेवा प्राधिकार के बैनर तले प्रधान जिला जज रंजीत कुमार के दिशा निर्देश पर आयोजित किया जा रहा है। इसकी जानकारी देते हुए जिला विधिक सेवा प्राधिकार के सचिव गौरव खुराना ने दी है ।