हज़ारीबाग: हजारीबाग के चार स्थान जैव विविधता वाले स्थल घोषित
राज्य के 106 जैव विविधता वाले स्थल चिह्नित किए गए हैं। उनमें हजारीबाग के चार जैव विविधता वाले स्थल शामिल हैं। हजारीबाग की मशहूर कनहरी पहाड़ भी इसमें शामिल हैं। हजारीबाग की कन्हरी पहाड़ के आसपास के क्षेत्र को जैव विविधता अधिनियम की धारा 37 के तहत जैव विविधता विरासत स्थल घोषित किया गया है। कनहरी पहाड़ में अनेक जीव जन्तु एवं वनस्पतियों का भंडार है।