हज़ारीबाग: जिले में 15 दिसंबर से धान खरीद शुरू, किसानों को ₹2,300 प्रति क्विंटल मिलेगा, बोनस भी दिया जाएगा
हजारीबाग जिले में 15 दिसंबर से धान खरीद का काम शुरू हो जाएगा। इसके लिए प्रारंभिक तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। इस वर्ष किसानों से क्रय किए जाने वाले धान के लिए न्यूनतम समर्थन मूल्य रुपए 2,300/- प्रति क्विंटल की दर एवं बोनस रुपए 100/- प्रति क्विंटल न की दर से भुगतान किया जाना है।