पटना ग्रामीण: BSEB कार्यालय के सामने STET अभ्यर्थियों का प्रदर्शन, फॉर्म भरने का लिंक अब तक सक्रिय नहीं
Stet अभ्यर्थियों के प्रदर्शन के बाद शिक्षा मंत्री सुनील कुमार ने कहा था कि 8 से 16 सितंबर तक Stet का फॉर्म भरा जाएगा, लेकिन आज 18 तारीख होने के बावजूद भी Stet के फॉर्म भरने के लिंक को एक्टिवेट नहीं किया गया है। इसी से नाराज होकर अभ्यर्थियों ने गुरुवार दोपहर करीब 12:00 बजे BSEB कार्यालय के बाहर प्रदर्शन किया।