बहराइच: बहराइच जनपद को 41,500 बैग DAP व 11,200 बैग NPK प्राप्त, सभी सहकारी समितियों को भेजी गई डीएपी: जिला कृषि अधिकारी
जिला कृषि अधिकारी डॉ. सूबेदार यादव ने बताया कि जनपद को चिलवरिया रैक प्वाईन्ट से 41500 बैग डी.ए.पी. व 11200 बैग एन.पी.के. प्राप्त हुई। जिला कृषि अधिकारी द्वारा चिलवरिया रैक प्वाईन्ट पर प्राप्त इफको डी.ए.पी. रैक का निरीक्षण कर क्षेत्रीय प्रबन्धक इफको के साथ समस्त डीएपी उर्वरक रैक प्वाईन्ट से सीधे रिटेलर्स एवं को-ऑपरेटिव समितियों को भेजने की कार्यवाही की गई है