बड़हिया: बड़हिया पुलिस ने इंग्लिश मोहल्ला से पिस्टल और कारतूस के साथ चार लोगों को किया गिरफ्तार
बड़हिया पुलिस ने इंग्लिश मोहल्ला से पिस्टल एवं कारतूस के साथ चार व्यक्ति को गिरफ्तार किया है. जिसे मंगलवार अपराह्न 2:30 बजे बड़हिया थाना से पेशी के लिए लखीसराय कोर्ट भेजा गया. मामले में बड़हिया के रहने वाले लक्ष्मण कुमार उर्फ छोटकी, कन्हैया कुमार, सौरभ कुमार एवं पीयूष कुमार को गिरफ्तार किया गया. इनके पास से 2 पिस्टल,पांच कारतूस जप्त किया गया.