केशकाल: पीपरा स्कूल में विकासखण्ड स्तरीय शाला प्रवेश उत्सव कार्यक्रम का आयोजन, मुख्य अतिथि रहे केशकाल विधायक नीलकंठ टेकाम
बुधवार को केशकाल क्षेत्र के ग्राम पीपरा में विकासखण्ड स्तरीय शाला प्रवेशोत्सव कार्यक्रम का आयोजन किया गया।इस कार्यक्रम में 12 बजे मुख्यातिथि के रूप में केशकाल विधायक नीलकंठ टेकाम शामिल हुए।विधायक ने कन्या परिसर मे नवनिर्मित टीन शेड मंच निर्माण का लोकार्पण किया।तत्पश्चात नवप्रवेशित बच्चों को फूलमाला पहनाकर मिठाई खिलाते हुए ढेर सारी शुभकामनाएं बधाई दिए।