केशकाल: बहीगांव व्यापारीपारा के पास दो बाइकों की टक्कर में तीन लोग घायल, लाए गए फरसगांव अस्पताल
केशकाल क्षेत्र के ग्राम बहीगांव व्यापारीपारा में गुरुवार की करीब 12 बजे दो बाइक की टक्कर हो गई।इस हादसे में एक बाइक में सवार ग्राम पलोरा निवासी अरविन्द मरकाम पिता बालसिंह मरकाम,महेश मरकाम पिता सुकलाल मरकाम निवासी देवतरा भर्रीपारा और दूसरे बाइक में सवार जितेंद्र मरकाम पिता मंगलू राम मरकाम घायल हो गए । सभी घायल फरसगांव अस्पताल में भर्ती है।