केशकाल: बिजली बिल बढ़ोतरी को लेकर कांग्रेस ने किया प्रदर्शन, बिजली ऑफिस का घेराव कर सौंपा ज्ञापन
छग प्रदेश मे जबसे भाजपा की सरकार बनी है तब से लगातार बिजली की कटौती हो रही हैं और लगातार बिजली बिल की दरों मे बेतहाशा वृद्धि हुई हैं जिसके विरोध मे छग प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देश पर केशकाल क्षेत्र के कांग्रेसियों ने शुक्रवार 1 बजे केशकाल स्थित बिजली ऑफिस का घेराव किया एवं सरकार के विरोध में जमकर नारीबाजी कर राज्यपाल और मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा।