केशकाल: चचेरी बहन से दुष्कर्म कर चाची की हत्या का प्रयास, धनोरा पुलिस ने तीन आरोपियों को किया गिरफ्तार, एक को निरुद्ध
पीड़िता ने धनोरा थाना में आकर रिपोर्ट दर्ज कराया कि उसके चाचा और चचेरे भाई घर आकर झगड़ा करने लगे।फिर मुकेश उसके साथ बलात्कार किया,सुरेश उसे पकड़कर रखा था।उसकी मां बचाने आई तो मुकेश ने फावड़ा से वार कर मां को घायल कर दिया।पुलिस ने आरोपी ग्राम खोहड़ापारा चनियागांव निवासी चिंताराम दुग्गा उसके बेटे मुकेश दुग्गा और सुरेश दुग्गा को गिरफ्तार कर एक को निरुद्ध किया।