केशकाल: खनिज निगम का अध्यक्ष बनाने के नाम पर केशकाल के भाजपा नेता से हुई ₹41 लाख की ठगी, केशकाल पुलिस जुटी जांच में
केशकाल निवासी पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष संतोष कटारिया से 41 लाख 30 हजार रुपए की ठगी हुई है।काजल जोशी उर्फ कोमल झुंगले और राजीव सोनी नामक आरोपियों ने दिया था खनिज निगम में अध्यक्ष बनाने का झाँसा,आरोपियों ख़ुद को RSS का बड़ा पदाधिकारी बता कर पीड़ित को ठगा,पैसा वापस नहीं मिलने पर पीड़ित ने थाना केशकाल में करवाई शिकायत दर्ज,मामले की जांच में केशकाल पुलिस जुटी है।