चंडी: परीक्षा देने के बहाने घर से निकली युवती लापता, विक्रम के पास से बरामद
चंडी थाना क्षेत्र से परीक्षा देने की बात कहकर घर से निकली करीब 18 वर्षीय युवती लापता हो गई। काफी खोजबीन के बाद भी पता नहीं चलने पर पिता ने थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए युवती को विक्रम थाना क्षेत्र से बरामद कर लिया। प्राथमिकी में पिता ने बताया कि उनकी पुत्री 16 जून की सुबह करीब 9:30 बजे परीक्षा देने की बात कहकर घर से निकली थी।