रफीगंज: रफीगंज के कासमा पुलिस ने तीन वारंटियों को गिरफ्तार कर भेजा जेल
रफीगंज के कासमा पुलिस ने विभिन्न गांव के कुर्की वारंटी तीन लोगों को गिरफ्तार कर गुरुवार को जेल भेज दिया। गुरुवार संध्या 7 बजे थाना अध्यक्ष अक्षयवर सिंह ने बताया कि अपकी गांव के उपेंद्र मेहता के पुत्र संतोष मेहता, चिराला गांव के महादेव सिंह के पुत्र दुर्गा सिंह, तेतरिया गांव के सरवन दास के पुत्र फेकू दास को गिरफ्तार कर जेल में दिया गया।