शाहजहांपुर: पुलिस अधीक्षक ने पुलिस फोर्स के साथ सदर बाजार क्षेत्र में पैदल गश्त कर सुरक्षा व्यवस्थाओं का लिया जायजा
दरअसल पुलिस अधीक्षक राजेश द्विवेदी ने भारी पुलिस फोर्स के साथ थाना सदर बाजार, चौक कोतवाली और महिला थाना क्षेत्र में पैदल गश्त की। इस दौरान उन्होंने सुरक्षा व्यवस्थाओं का जायजा लिया। साथ ही लोगों से संवाद स्थापित कर पुलिस का सहयोग करने की अपील की।