गोरखपुर: डिजिटल गवर्नेंस की ओर GDA, AI आधारित सुविधा शुरू, नक्शा पास कराने की प्रक्रिया होगी तेज, AI बताएगा कहां है कमी
गोरखपुर विकास प्राधिकरण (GDA) ने भवन मानचित्र स्वीकृति प्रक्रिया को अधिक पारदर्शी, सरल और तकनीक आधारित बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल की है। GDA के उपाध्यक्ष अभिनव गोपाल की पहल पर प्रदेश में पहली बार 'मानचित्र मित्र AI' नामक अत्याधुनिक प्लेटफॉर्म लॉन्च किया जा रहा है। इस एआई आधारित प्लेटफॉर्म के माध्यम से नागरिक, आर्किटेक्ट और इंजीनियर अपने मोबाइल फोन