कहरा: भादा गांव में आपसी विवाद के चलते हुई मारपीट में दो भाई घायल, सदर अस्पताल में कराया गया भर्ती
Kahara, Saharsa | Jan 19, 2025 घटना सोनबरसा राज थाना क्षेत्र के भादा गांव का है जहां जमीन बेचने की कीमत को लेकर एक ही परिवार के दो पक्षो में विवाद हो गया। जिसमें संजीव बढई,उमेश बढई,पवन बढई,कुंदन यादव,प्रमोद यादव ,रणवीर पासवान लाठी,रड एवं वायर से मारकर छोटु बढई एवं विकास कुमार को जख़्मी कर दिया। जिसे सदर अस्पताल में भर्ती करवाया गया है जिसका चिकित्सकों द्वारा इलाज किया जा रहा है।