कहरा: सोनवर्षा कचहरी ओपी क्षेत्र में सड़क हादसे में महाकुंभ मेला देखने जा रही महिला की हुई मौत, दो घायल
Kahara, Saharsa | Jan 18, 2025 सहरसा में सड़क हादसे में महाकुंभ मेले के लिए निकली 60 वर्षीय बुजुर्ग महिला की मौत हो गई। सोनवर्षा कचहरी ओपी क्षेत्र में हुई इस दुर्घटना में दो अन्य लोग भी गंभीर रूप से घायल हो गए। मृतका की पहचान अमरपुर पंचायत के पांचू टोला वार्ड नंबर 12 निवासी कौशल्या देवी के रूप में हुई है। मृतका अपने गांव की अन्य बुजुर्ग महिलाओं के साथ महाकुंभ मेले में जाने वाली थीं।