कहरा: सहरसा जिलाधिकारी ने जिम सेंटर का उद्घाटन किया
Kahara, Saharsa | Jan 18, 2025 सहरसा के खेल भवन में खिलाड़ियों के लिए एक नए अत्याधुनिक जिम सेंटर की शुरुआत हुई है। जिलाधिकारी वैभव चौधरी ने इस जिम का उद्घाटन करते हुए सभी उपकरणों का निरीक्षण किया और उनकी कार्यक्षमता की जांच की। बता दें कि खिलाड़ियों को मात्र 100 रुपये प्रति माह के शुल्क पर इस सुविधा का लाभ मिलेगा।