कहरा: सदर थाना क्षेत्र में अंबेडकर चौक संजय गांधी पार्क के पास लूटकांड का पुलिस ने 2 घंटे में किया उद्भेदन
Kahara, Saharsa | Jan 18, 2025 सदर थाना क्षेत्र के अंबेडकर चौक संजय गांधी पार्क समीप हुए लूट कांड का सहरसा पुलिस ने 2 घंटे के भीतर उद्वेदन कर लिया है। साथ ही 1 अभियुक्त की गिरफ्तारी कर लिया गया है। जिसके पास से पुलिस ने 81 हजार रुपये और एक मोबाइल बरामद किया है। आज सदर थाना परिसर में सदर SDPO आलोक कुमार ने प्रेस वार्ता कर दी जानकारी। गिरफ्तार आरोपी का नाम सुमित कुमार सुमन बताया जा रहा है।