बड़वानी जिले में घरेलू गैस सिलेंडर की उपलब्धता और वितरण व्यवस्था को लेकर कलेक्टर जयति सिंह ने स्थिति स्पष्ट की है।उन्होंने बताया कि फिलहाल गैस सिलेंडरों की पर्याप्त उपलब्धता है और उपभोक्ताओं को घबराने की जरूरत नहीं है। कलेक्टर ने कहा कि सभी गैस एजेंसियों को निर्देश दिए गए हैं कि वे निर्धारित समय पर उपभोक्ताओं तक सिलेंडर उपलब्ध करवाएं।