पलासी: जोकीहाट में पीएम सूर्य घर योजना का लाभ उठाने की अपील, 300 यूनिट तक मुफ्त बिजली मिलेगी
Palasi, Araria | Jul 28, 2026 अररिया जिले के जोकीहाट प्रखंड में विद्युत आपूर्ति प्रशाखा के कनीय विद्युत अभियंता राज नारायण ठाकुर ने उपभोक्ताओं से प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना का अधिक से अधिक लाभ उठाने की अपील की है। उन्होंने बताया कि घर की छत पर रूफटॉप सोलर प्लांट लगाकर उपभोक्ता बिजली बिल में बचत के साथ अतिरिक्त बिजली ग्रिड को बेचकर आय भी प्राप्त कर सकते हैं।