पिंड्रा: बड़ागांव में बुजुर्ग महिला कर रही थी शराब तस्करी, पुलिस और आबकारी ने की छापेमारी
वाराणसी के बड़ागांव थाना क्षेत्र की पुलिस की टीम ने आबकारी विभाग के साथ संयुक्त रूप से कार्यवाही करते हुए 50 वर्षीय महिला को गिरफ्तार किया। मिली जानकारी के अनुसार बुजुर्ग महिला शराब की तस्करी करती थी जिसकी सूचना पुलिस और आबकारी टीम को मिली। ऐसे में संयुक्त रूप से कार्यवाही करते हुए महिला को गिरफ्तार किया गया और उसके पास से 30 लीटर कच्ची शराब बरामद की गई।