चायल: मखदूमपुर में पत्नी के मायके से न लौटने पर युवक हाईटेंशन टावर पर चढ़ा, तीन घंटे तक चला मान-मनौव्वल, सुरक्षित नीचे उतरा
रक्षाबंधन पर मायके गई पत्नी के वापस न आने से नाराज मखदूमपुर निवासी अनूप बुधवार को हाईटेंशन बिजली टावर पर चढ़ गया। सूचना पर पुलिस और ग्रामीण मौके पर पहुंचे। करीब तीन घंटे की समझाइश के बाद युवक सुरक्षित नीचे उतर आया। घटना के बाद पुलिस ने राहत की सांस ली।