वार्ड 02 के मतदाताओं के लिए अल्फ़ालह हेल्प डेस्क, फ़हीमा स्कूल चौक में वोटर लिस्ट मैपिंग शिविर आयोजित किया गया। दोपहर 12 से 2 बजे तक चले इस शिविर में बीएलओ सुनीता देवी ने मतदाताओं की मैपिंग और सुधार कार्य पूरा किया। समाजसेवी सबा करीम के प्रयास से आयोजित इस शिविर का उद्देश्य उन लोगों की सहायता करना था जिनका नाम 2003 की मतदाता सूची में दर्ज है।