अतर्रा: ग्रामीणों ने सरकारी जमीन पर अवैध कब्जा करने का आरोप लगाकर उप जिलाधिकारी को दिया शिकायती पत्र
Atarra, Banda | May 14, 2026 अतर्रा तहसील क्षेत्र के महुटा गांव के उसरा पुरवा निवासी गुरुवार को उमेश यादव, सोनू, रणजीवन, राजा बाबू, सिपाही लाल, रामभजन, राजरानी, सरवनिया सहित करीब एक दर्जन महिला-पुरुष ग्रामीण तहसील पहुंचे। ग्रामीणों ने गांव के ही एक व्यक्ति पर गाटा संख्या 2857, रकबा 2.3080 हेक्टेयर सरकारी भूमि में से लगभग 0.400 हेक्टेयर भूमि पर अवैध कब्जा करने का आरोप लगाया है।