बबेरू: बीरा गांव में नौ माह से झुलसी महिला का इलाज कराने के लिए अधिकारियों और नेताओं से मदद की लगाई गुहार
Baberu, Banda | Sep 29, 2026 कमासिन थाना क्षेत्र के बीरा निवासी देवा देवी पत्नी इंद्रकुमार 34 वर्ष नौ माह पहले दिसम्बर मे आग में झुलसने के बाद समुचित इलाज के अभाव में चारपाई पर दर्द झेल रही हैं। प्रसव के बाद दिसंबर में आग तापते समय वह गंभीर रूप से झूलस गई थी, जिसका परिवार ने समर्थता के अनुसार इलाज कराया था लेकिन अब आर्थिक स्थिति सही नहीं होने पर घर पर ही पड़ी है, मदद की गुहार लगाई है।