जमुई: झाझा रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म पर चलती ट्रेन से उतरते समय गिरी महिला की हालत गंभीर, डॉक्टर ने किया पटना रेफर
Jamui, Jamui | Mar 7, 2026 झाझा रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म पर चलती ट्रेन से उतरने के दौरान एक महिला गिरकर बुरी तरह घायल हो गई। घायल महिला को रेल पुलिस के सहयोग से परिजन द्वारा शुक्रवार की देर रात 10:00 बजे सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां डॉक्टर घनश्याम सुमन द्वारा जांच के बाद महिला के सिर में ब्लड क्लॉड होने और उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए पटना रेफर कर दिया गया।