ज्ञानपुर: कोविड काल में कार्यरत कर्मचारियों ने डीएम से मिलकर नौकरी की मांग की, सौंपा पत्रक
कोविड-19 महामारी के दौरान भदोही जनपद में कार्यरत कर्मियों ने मंगलवार को लगभग 12 बजे जिलाधिकारी को पत्र सौंप कर नौकरी की मांग की है। इन कर्मचारियों का कहना है कि उन्होंने कोविड-19 महामारी के दौरान अत्यंत कठिन परिस्थितियों में कार्य किया था और अब उन्हें नौकरी में प्राथमिकता दी जानी चाहिए लेकिन उन्हे प्राथमिकता नहीं दिया जा रहा है।