ज्ञानपुर: स्वच्छता अभियान के तहत जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी कार्यालय में हुई सफाई
भदोही में स्वच्छता अभियान के तहत जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी कार्यालय में साफ-सफाई की गई। जिला विद्यालय निरीक्षक श्री अंशुमान और जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी श्री भूपेंद्र नारायण सिंह के नेतृत्व में अधिकारियों और कर्मचारियों ने कार्यालय परिसर को स्वच्छ करने में श्रमदान किया।