ज्ञानपुर: ऊंज थाना पुलिस ने तस्करी कर ले जाए जा रहे 9 गोवंश किए बरामद, तस्कर को नहीं पकड़ पाई पुलिस
भदोही पुलिस ने जनपद में गौ-तस्करी पर लगाम लगाने के लिए बड़ी कार्रवाई की। थाना ऊंज पुलिस टीम ने राष्ट्रीय राजमार्ग पर चेकिंग के दौरान एक पीकप वाहन से 9 गौवंश (6 गाय, 2 सांड और 1 बछड़ा) बरामद किए। गौ तस्कर मौके से भागने में सफल रहे, लेकिन पुलिस ने उनके खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है और गिरफ्तारी के लिए प्रयास किया जा रहा है।