साहिबगंज: कैथोलिक चर्च में ईसाई समुदाय के लोगों ने नुआ खानी पर्व मनाया
ईसाई समुदाय के लोगों ने रविवार सुबह 11 बजे शहर के कैथोलिक चर्च में नुआ खानी पर्व को बड़े ही धूमधाम तरीके से मनाया। जहां इस मौके पर गिरजाघर के फादर ने सभी लोगों को नुआ खानी पर्व की विशेषता बताई। इस मौके पर उन्होंने कहा कि नुआ खानी पर्व नए धान की फसलों की कटाई के बाद मनाया जाता है और इसे अपने देवी देवताओं और पितरों को अर्पित करने के बाद ग्रहण किया जाता है।