ऊन: शामली के झिंझाना थाना क्षेत्र के अलाउदीनपुर निवासी ग्रामीण को पुलिस ने अवैध कच्ची शराब के साथ किया गिरफ्तार
सोमवार की शाम 4 बजे मिली जानकारी के मुताबिक शामली के झिंझाना थाना पुलिस ने अवैध शराब के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत थानाक्षेत्र के गांव अलाउदीनपुर निवासी सोनू प्रकाश नाम के ग्रामीण को गिरफ्तार किया है, जिसके कब्जे से करीब 10 लीटर अवैध कच्ची शराब बरामद की गई है। केस दर्ज करते हुए आवश्यक वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।