बंशीधरनगर (नगर उंटारी): किस्त फेल होने का बहाना बनाकर ट्रक चालक से मारपीट, ₹5250 लूटने का आरोप
श्री बंशीधर नगर शहर में ट्रक की किस्त फेल होने और खुद को गाड़ी सीजर बताकर चालक से मारपीट कर रुपये लूटने का मामला सामने आया है। घटना भवनाथपुर मोड़ के समीप इंडियन ऑयल पेट्रोल पंप के पास मुख्य सड़क पर हुई। ट्रक चालक मेराल थाना क्षेत्र निवासी पिंटू कुमार रवि ने बताया कि वह कांडी से सीमेंट लेकर गढ़वा जा रहा था। इसी दौरान चार बाइक पर