कटनी नगर: सूर्या होटल के सामने अज्ञात बाइक सवार ने शुभम नामक बाइक सवार को मारी जोरदार टक्कर.शुभम हुआ घायल.जिला अस्पताल में भर्ती।
कटनी के सूर्या होटल के सामने एक जोरदार सड़क हादसा हो गया,जिस पर एक तेज रफ्तार अज्ञात बाइक ने दूसरी बाइक में सवार शुभम नामक युवक को जोरदार टक्कर मार दी, जिसके चलते शुभम गंभीर रूप से घायल हो गए, इस घटना में शुभम के सिर पर पैर गंभीर रूप से चोट आई हुई है,और इन्हें उपचार के लिए कटनी जिला अस्पताल में भर्ती कर दिया गया है,जहां इनका उपचार किया जा रहा है।