भिनाय: रैण का झोंपड़ा में पैंथर के मूवमेंट से किसानों में दहशत, वनपाल ने लगाया पिंजरा, पैंथर ने मवेशी का किया शिकार
Bhinay, Ajmer | Feb 21, 2026 भिनाय इलाके में पैंथर के मुवमेंट के चलते किसानों में दहशत का माहौल व्याप्त है।पैंथर ने शुक्रवार को ग्राम रैण का झोंपडा में एक मवेशी को शिकार बना लिया था।सूचना के बाद वनपाल निर्मल शर्मा ने शनिवार दोपहर 1 बजे पेंथर को पकड़ने के लिए पिंजरा लगाया।पिछले कई दिनों से भिनाय इलाके में रैण घाटी,बूबकिया,रैण,भिनाय सहित कई स्थानों पर पैंथर ने मवेशियों को अपना शिकार बनाया।