हुज़ूर: चयनित शिक्षक अभ्यर्थियों का डीपीआई के सामने प्रदर्शन, 9 महीने से नियुक्ति न मिलने से नाराज़
Huzur, Bhopal | May 6, 2026 मध्यप्रदेश में शिक्षक भर्ती प्रक्रिया में हो रही देरी अब बड़ामुद्दा बन गई है। माध्यमिक और प्राथमिक शिक्षक चयनपरीक्षा में सफल अभ्यर्थियों ने नियुक्ति न मिलने पर आंदोलन का ऐलान कर दिया है। अभ्यर्थियों ने बुधवार को लोकशिक्षण संचालनालय (डीपीआई) के सामने प्रदर्शन किया और नियुक्ति प्रक्रिया जल्द शुरू करने की मांग की।