म्यूल अकाउंट के जरिए साइबर ठगी का खेल, मुख्य आरोपी गिरफ्तार
15 दिन में खाते में आए ₹5.69 लाख, 10% कमीशन के लालच में दिया था बैंक खाता व ATM
सवाई माधोपुर। साइबर अपराधों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत मानटाउन थाना पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए म्यूल अकाउंट के जरिए साइबर ठगी की रकम ट्रांसफर कराने वाले 22 वर्षीय युवक श्रीराम पुत्र हनुमान को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार आरोपी निवासी पचीपल्या, थाना मानटाउन है।
पुलिस जांच में सामने आया कि आरोपी के बैंक खाते में महज 15 दिनों में करीब ₹5.69 लाख की संदिग्ध रकम प्राप्त हुई। आरोपी ने 10 प्रतिशत कमीशन के लालच में अपना बैंक खाता और ATM कार्ड उपलब्ध कराया था। पुलिस के मुताबिक उसके साथी साइबर फ्रॉड, डीएम मैसेज, लोन कवर और मनी हेल्प जैसी स्कीमों के नाम पर ठगी की रकम खाते में ट्रांसफर कराते थे। �