बरौनी: बरौनी थाना परिसर में शारदीय नवरात्र के आयोजन को लेकर शांति समिति की बैठक आयोजित
शारदीय नवरात्र के आयोजन को लेकर बरौनी थाना परिसर में थाना अध्यक्ष रजनीश कुमार की अध्यक्षता में शांति समिति की बैठक आयोजित हुई। जानकारी देते हुए पुलिस पदाधिकारी ने बताया कि शुक्रवार को दिन के 10:00 बजे मेला एवं पूजा के आयोजन को लेकर शांति समिति की बैठक आयोजित की गई।जहां वैधानिक निर्देशों से लोगों को अवगत करवाया गया।