ग्रामीण अंचलिय पत्रकार एसोसिएशन की बैठक आयोजित, पत्रकारों के लिए दुर्घटना बीमा योजना पर चर्चा #trendingvideo #मेरठ
बुलन्द वाणी संवाददाता
मेरठ। धारा न्यूज़ कार्यालय, गंगानगर में आज ग्रामीण अंचलिय पत्रकार एसोसिएशन की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में पत्रकारों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए दुर्घटना बीमा योजना पर विस्तार से चर्चा की गई।
बैठक में बताया गया कि पत्रकार साथियों के लिए मात्र ₹400 वार्षिक प्रीमियम पर 5 लाख रुपये तक का दुर्घटना बीमा उपलब्ध कराया जा रहा है। जो भी पत्रकार भाई इस योजना का लाभ लेना चाहते हैं, वे ग्रामीण अंचलिय पत्रकार एसोसिएशन के जिला अध्यक्ष संजीव तोमर से संपर्क कर अपना बीमा करा सकते हैं।
एसोसिएशन पदाधिकारियों ने अधिक से अधिक पत्रकारों से इस योजना का लाभ उठाने की अपील की। बैठक में पत्रकार हितों से जुड़े विभिन्न विषयों पर भी विचार-विमर्श किया गया।