गुन्नौर: गांव आर्थल निवासी ग्रामीण ने गांव के ही व्यक्ति पर शादी कराने के नाम पर ₹1.5 लाख की ठगी करने का आरोप लगाया
धनारी थाना क्षेत्र के गांव आर्थल निवासी अमर सिंह पुत्र भूरे ने शनिवार शाम करीब 7:30 पुलिस को तहरीर देकर बताया कि उसकी शादी नहीं हुई थी। आरोप है कि गांव के ही एक व्यक्ति ने पीड़ित को बताया कि उसके संपर्क में एक महिला है जिसका करीब एक वर्ष का पुत्र है और वह उससे शादी कर देगा। जिसके एवज में करीब डेढ़ लाख रुपए खर्च होने की बात कही गई। पुलिस जांच में जुटी।