भीलवाड़ा: भीलवाड़ा पुलिस ने जिलेभर में विशेष धरपकड़ अभियान चलाया, शांति भंग में 30 और अन्य मामलों में 8 आरोपी गिरफ्तार
कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस टीमें लगातार मुस्तैदी से काम कर रही है। पुलिस टीम हर छोटी-बड़ी गतिविधि पर पैनी निगाह रखती है ताकि किसी भी गैरकानूनी गतिविधि को समय रहते रोका जा सके एवं जिले में शांति व्यवस्था माकूल रहे उसी के तहत जिले की विभिन्न थानों को पुलिस ने कार्यवाही करते हुए 30 जनों को शांति भंग ओर 8 जनों को विभिन्न प्रकरणों में गिरफ्तार किया है