जौनपुर: सपा नेता सहित तीन लोगों ने दलित ट्रैक्टर चालक को पीटा, वीडियो हुआ वायरल
जफराबाद थाना क्षेत्र में शुक्रवार देर शाम सपा नेता और उनके पुत्र समेत तीन लोगों ने दलित ट्रैक्टर चालक की पिटाई कर दी। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। पुलिस ने पीड़ित की तहरीर पर आरोपियों के खिलाफ गंभीर धाराओं सहित एससी-एसटी एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया है।