जौनपुर: हैदरपुर में डॉक्टर की लापरवाही से बालक की मौत के मामले में आरोपी किया गया गिरफ्तार
जौनपुर की थाना तेजीबाजार पुलिस ने गैर-इरादतन हत्या के मामले में वांछित अभियुक्त देवी प्रसाद गुप्ता निवासी हैदरपुर को गिरफ्तार किया। पुलिस अधीक्षक ग्रामीण आतिश सिंह के निर्देशन और क्षेत्राधिकारी सदर देवेश सिंह के पर्यवेक्षण में थानाध्यक्ष सत्येन्द्र भाई पटेल के नेतृत्व में यह कार्रवाई की गई